hindiprerna.com

दुनिया एक , ख़बरें अनेक

Pune Bus Rape Case
Crime India

Pune Bus Rape Case: घटना के 2 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, बेहरमी की मूर्त दत्तात्रेय

Pune Bus Rape Case:

मंगलवार सुबह स्वारगेट बस स्टैंड पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने भारत की जनता के जख्मों को फिर से ताजा कर दिया। एक 26 वर्षीय महिला के साथ एसटी बस में कुकर्म किया गया, जिसके आरोपी को शुक्रवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

निर्भया कांड के घाव हुए हरे

दरअसल बात है, स्वारगेट बस स्टेशन की जब मंगलवार सुबह 5:45 बजे एक एसटी बस में एक 26 वर्ष की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी दत्तात्रेय ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया और मारपीट की। महिला सतारा जा रही बस का इंतजार कर रही थी। दत्तात्रेय ने खुद को कंडक्टर बता महिला को खाली बस में भेज दिया।
Pune Bus Rape Case
यह पूरा मामला महिला ने रास्ते में अपनी सहेली को भी फोन पर बताया और उसके सुझाव पर ही पुलिस के पास केस दर्ज करवाया। घटना में बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन और कुत्ते भी खोज में लगाए गए थे। निश्चय ही यह घटना हमें निर्भया कांड की याद दिलाती है।

बड़ा अपराधी साबित हुआ दत्तात्रेय

इस घटना से पहले भी दत्तात्रेय पर चोरी व डकैती, चैन स्नैचिंग इत्यादि मामलों में भी केस दर्ज है। दत्तात्रेय 2019 से जमानत पर बाहर है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया चुका था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *