‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज होने वाली एक रोमांटिक हिंदी मूवी है। जिसको उस समय कुछ खास प्यार नहीं मिला था। लेकिन अब फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

‘सनम तेरी कसम’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड
साल 2016 में जब मूवी को रिलीज किया गया, उस समय मूवी को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बात करें कलेक्शन की तो, उस समय मूवी ने 9 करोड़ की कमाई की था। लेकिन नौ साल बाद, 7 फरवरी, 2025 को जब ‘सनम तेरी कसम’ को दोबारा रिलीज किया गया, तो फैंस ने मूवी पर खूब प्यार लुटाया है। मूवी ने केवल 2 दिन में ही 11.36 करोड़ का कलेक्शन के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है।
View this post on Instagram
फिल्म कास्ट
बात करें फिल्म की कास्टिंग की तो फिल्म में हर्षवर्धन के साथ साथ Mawra Hocane मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए हैं। इनके अलावा, अनुराग सिंह, मुरली शर्मा, सुदेश बेरी ने भी अपनी भूमिका अदा की है। ‘सनम तेरी कसम’ Mawra Hocane की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।
View this post on Instagram