Site icon hindiprerna.com

चश्मे से पाएं 15 मिनट में छुटकार, PresVu eye drops का हुआ आविष्कार, अक्तूबर से होगी उपलब्ध

PresVu eye drops

PresVu eye drops will be available in India ?!

कम नजर वाले लोगों के लिए एक बेहद ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करोड़ों लोगों की समस्या का समाधान मिल चुका है।
हम सभी को पता है की हमारी आंखों का हमारे जीवन में क्या महत्व होता है। लेकिन उम्र के साथ इंसान की नजर कमजोर पड़ने लगती है। लेकिन अब इस समस्या से और अधिक नहीं जूझना पड़ेगा।

आपको बता दें की CDSCO द्वारा चश्मे की जरूरत को खतम करने वाली PersVu eye drops को मंजूरी मिल चुकी है। यह निर्णय काफी लंबे समय के विचार विमर्श द्वारा लिया गया है।
PersVu eye drops को मुंबई स्थित एंटोड फार्मास्यूटिकल्स द्वारा प्रेसबायोपिया के इलाज के लिए खोजा गया है।

PresVu eye drops

क्या होता है प्रेसबायोपिया?

आपको बता दें की प्रेसबायोपिया द्वारा दुनिया में लगभग 1.09 बिलियन से 1.80 बिलियन व्यक्ति प्रभावित हैं। यह समस्या बड़ी उम्र के लोगों को ज्यादा होती है। इस समस्या में व्यक्ति को पास की वस्तुएं देखने में दिक्कत होती है। 40 से अधिक उम्र वाले लोगों को यह समस्या अधिक होती है।

PresVu eye drops

PresVu eye drops का अद्भुत अविष्कार

सूत्रों के मुताबिक PresVu eye drops मात्रा 15 मिनट में ही अपना असर दिखाना शुरू कर देती है, जिसका असर अगले छह घंटे तक रहता है। यह दवाई रिसर्चर्स की सालों की मेहनत का नतीजा है, जिस से अनेक लोगों को लाभ मिलने वाला है।

कीमत

PresVu Eye drops की कीमत की बात करें तो इनकी कीमत मात्र 350 रुपए होने वाली है। PresVu अक्टूबर के पहले हफ्ते से ही भारत में उपलब्ध होने वाली है, जिसको आप डॉक्टर के निर्देशानुसार खरीद सकते हैं।

Exit mobile version